आगरालीक्स…आगरा में हॉस्टल की छत से गिरकर 12वीं के छात्र की मौत तो बोदला चौकी के पास युवक का शव रखकर लगाया जाम. आगरा के 180 केंद्रों पर कल यूपी बोर्ड परीक्षा तो इस बार रिकॉर्ड गर्मी निकालेगी पसीना…पढ़ें 23 मार्च 2022 की प्रमुख 10 आगरा की खबरें

- आगरा के आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर में 12 वीं के छात्र का शव चार मंजिला बिल्डिंग के पास मिला। सुबह छात्र यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल गया था, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
- 24 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. आगरा में भी जिला प्रशासन ने इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं. आगरा के 180 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी. डीएम ने कहा है कि अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकर पकड़ी जाती है तो संबंधित विद्यालय की मान्यता को समापत कर दिया जाएगा और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.
- आगरा से बेंगलूरू के बीच फ्लाइट तीन की जगह चार दिन उड़ान भरेगी। आगरा मुंबई फ्लाइट बंद होने से लोगों में आक्रोश।
- आगरा में इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. मार्च खत्म नहीं हुआ है और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है. तापमान इस पर ही रुकने वाला नहीं है. 26 मार्च से 30 मार्च तक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.
- जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को कोरोना का आगरा में कोई नया केस नहीं मिला है। राहत है कि कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ठीक भी हो गया। जबकि 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 2615 सैंपल लिए गए।
- आगरा में युवक की मौत पर शव को चौकी के सामने रखा. आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
- आगरा में हाईवे पर नगर निगम के ट्रक में लगी आग, ट्रक के आगे के हिस्से में आग लगने पर ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान।
- आगरा मेट्रो के लिए अगले महीने से शुरू हो सकती है अंडरग्राउंड खोदाई. 8 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जाएगी
- दो दिन से पेट्रोल—डीजल के रेट बढ़ रहे हैं. आगरा में पेट्रोल पंप पर भीड़. लोग गाड़ी की टंकियां करा रहे फुल. लगातार वृद्धि के चांस. जल्द हो सकते हैं 100 के पार
- आगरा की वरिष्ठ महिला साहित्यकार राज फौजदार की दो नवीनतम साहित्यिक कृतियाँ ‘काव्यामृत’ और ‘यादों के झरोखे से’ लोकार्पित..