आगरालीक्स…आगरा की आज की 10 बड़ी खबरें एक साथ पढ़ें. होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन में चले लातघूंसे तो वहीं तापमान अभी भी 42 डिग्री के पास है. बोरे में लाश मिली तो वहीं गतिमान एक्सप्रेस के 6 साल हुए पूरे

- देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को मंगलवार को छह साल पूरे हो गए हैं. दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. मंगलवार को छठवीं वर्षगांठ पर दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर इस ट्रेन के डिजाइन का केक काटा गया. इसके बाद यह दिल्ली से आगरा के लिए रवाना हुई और तय समय 90 मिनट में सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंच गई.
- वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी की महिमा अपरम्पार है. इन्हें कोई अपना भाई मानता है तो कोई बेटा. कोई पिता मानता है तो कोई अपना सबकुछ. देश विदेश के कई कारोबारी भी ऐसे हैं जो कि इन्हें अपने कारोबार का पार्टनर मानते हैं और हर वर्ष आय का एक निश्चित प्रतिशत ठाकुरजी को भेंट दिया जाता है. ऐसे ही एक कारोबारी ने ठाकुरजी के नाम ढाई करोड़ रुपये का चेक भेंट किया है. दिल्ली के रहने वाले इस कारोबारी ने यह राशि गुप्तदान के रूप में ट्रस्ट को भेंट की है.
- देश के फुटवियर उद्योग को गति देने के लिए पिछले दो दशक से भी अधिक समय से सक्रिय संस्था इंडियन फुटवियर कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इफ्कोमा) द्वारा एमएसएमएई मंत्रालय भारत सरकार, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक), काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट्स (सीएलई) के सहयोग से फुटवियर कंपोनेंट एग्जीबिशन शू टेक के 52वें और आगरा के 7वें संस्करण का दो दिवसीय आयोजन 06 व 07 अप्रैल को आगरा के होटल मधु रिसोर्ट्स में किया जा रहा है।
- आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा के कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम की सेमेस्टर परीक्षा 358 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र के लिए छात्र छात्राओं को भटकना पड़ा। पहली बार विवि द्वारा नई शिक्षा नीति से बीए, बीएससी, बीकॉम की सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
- मंगलवार को भी आगरा का तापमान 42 डिग्री के करीब रहा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक हैं.
- आगरा के माल रोड स्थित होटल अमर के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन के बीच हाथापाई, मारपीठ और झगड़ा हो गया. दोनों आपस में भाई हैं. बड़े भाई ने छोटे भाई के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदामा दर्ज कराया है.
- आगरा में मंगलवार की सुबह एत्मादपुर से बरहन रोड पर गांव रसूलपुर के पास सड़क किनारे पड़े चटाई और कंबल में लपेटे हुए बोरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस के पहुंचने के बाद बोरे को खोला गया, बोरे से दुर्गंध आ रही थी।
- आगरा में दो दिन से कोरोना का कोई नया केस नहीं मिल रहा है, इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। मगर, अब फिर से कोरोना के केस मिले हैं। मंगलवार को आगरा में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना का कोई नया मरीज ठीक नहीं हुआ है।
- आगरा के एक और कान्वेंट स्कूल का वीडियो वायरल, सुबह सड़क पर जाम, कटीले तारों के बीच से नौनिहालों को निकाल कर ले जा रहे पैरेंटस, जिससे बच्चा लेट न हो जाए।
- सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला के साथ सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल चौहान, एसीएम राजकुमार शर्मा सहित नगर निगम की टीम ने राजपुर चुंगी और सुभाष पार्क पर पेठा फैक्ट्री में छापा मारा, यहां कोयले का इस्तेमाल हो रहा था। इन दोनों फैक्ट्री को सील कर दिया गया। उखर्रा क्षेत्र में दो और पेठा इकाइयों को सील किया गया।