Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Top 10 News of Agra on 7th April 2022…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Top 10 News of Agra on 7th April 2022…#agranews

180

आगरालीक्स…आगरा में 7 अप्रैल की 10 मुख्य खबरें. अति​क्रमण हटाने पर धरने पर बैठे दुकानदार तो आगरा में 48 घंटे के लिए शराब की दुकानें बंद. सेंट पीटर्स और डीपीएस पर प्रशासन का एक्शन तो वहीं आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर…

  • आगरा में शराब और बियर की दुकानें गुरुवार शाम 4 बजे से 48 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं. यही नहीं 12 अप्रैल को भी शराब नहीं मिलेगी. यूपी विधान परिषद के सदस्य पद के लिए मतदान एवं मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है.
  • धूप में बच्चों के लंच करने के मामले में सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल एंड्रयू कोरियो को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर अपना जवाब देने के लिए कहा है, जवाब से संतुष्ट न होने पर शासन को रिपेार्ट भेजी जाएगी। वहीं डीपीएस के प्रिंसिपल को भी नोटिस जारी किया गया है जिसमें कंटीले तारों के बीच से बच्चों को निकाले जाने का मामला है.
  • आगरा में नयति मेडिकल प्रा.लि. की चेयरपर्सन नीरा राडिया के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज. कई औरों के भी नाम शामिल. 26.85 लाख के लंबित भुगतान का है मामला
  • आगरा की जमीं से जूता इंडस्ट्री औद्योगिक ​क्रांति का बनेगी सिरमौर. शू-टेक आगरा में रखी गई 250 करोड़ के कारोबार की आधारशिला, 7225 विजिटर्स के आगमन से ऐतिहासिक बना दो दिवसीय मेला
  • आगरा की कई पेपर पैकेजिंग इंडस्ट्री बंदी की कगार पर हैं. क्योंकि कागज और कच्चे माल पर तेजी अनियंत्रित है. केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे से मिले आगरा की एसोसिएश के पदाधिकारी…तीन कारण भी बताए
  • आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने 15% बढ़ाया भाड़ा. पेट्रोल—डीजल और टोल टैक्स के रेट बढ़ने के बाद लिया निर्णय. कहा—व्यापार बचाने का यही एकमात्र रास्ता
  • उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा आगरा मेट्रो प्रायॉरिटी कॉरिडोर में ट्रैक्शन का काम शुरू हो गया है. बीते माह यूपीएमआरसी द्वारा एल एंड टी को टेंडर अवार्ड किया गया है. बता दें कि 453 करोड़ रुपये की लागत से आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर में थर्ड रेल बिछाने का काम किया जाएगा. फिलहाल, थर्ड रेल से जुड़ा अर्थिंग का काम ताज ईस्ट गेट स्टेशन पर शुरू हो गया है.
  • गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री ​सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ ही दिनेां में आगरा का अधिकतमत तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है.
  • आज सुबह 12 बजे नगर निगम व स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने शाहगंज भोगीपुरा और रूई की मंडी में संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया. जब इसका व्यापारियों ने विरोध किया और कहा कि बिना जानकारी दिए आप कैसे कार्यवाही कर सकते हैं, आरोप है कि इस पर पुलिस ने व्यापारियों को धकियाने और डंडे मारना शुरू कर दिया. इससे बाजार में अफरातफरी मच गई और व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया.
  • आगरा के गुड़ की मंडी स्थित इमली वाली मस्जिद पर सड़क पर नमाज करने के विरोध में कुछ लोगों की ओर से माहौल् बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. आरोप है कि एक व्हाट्सअप ग्रुप पर आडिया व मैसेज डाला गया है जिसमें गुड़ की मंडी के कुछ दुकानदारों से खरीददारी नहीं करने की अपील की गई है. अखिल भार हिंदू महासभा ने इस मामले में एसपी सिटी विकास कुमार को ज्ञापन देकर आडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!