Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Tourism Minister assures relief to businessmen near Taj Mahal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Tourism Minister assures relief to businessmen near Taj Mahal…#agranews

109

आगरालीक्स…आगरा में पर्यटन मंत्री ने कहा ताजमहल के 500मी. दायरे में कारोबार को उजड़ने से बचाया जाएगा. निकाला जाएगा बीच का कोई रास्ता

पिछले कई दिनों से अपने कारोबार को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे ताजमहल के 500 मीटर के दायरे के कारोबारियों को पर्यटन मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ताजमहल के पास पर्यटन व्यवसाय है जिसे उजाड़ने नहीं दिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के हर आदेश का सम्मान है, इसके लिए कोई बीच का रासता निकाला जाएगा जिससे कि कारोबारियों को राहत मिल सके.

आगरा में युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए पर्यटन मंत्री के इस ऐलान से कारोबारियों में राहत की उम्मीद जगी है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में आने वाले सभी व्यवसायिक गतिविधियों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. इसके लिए 17 अक्टूबर तक का समय दिया गया है. अपने कारोबार को बचाने के लिए व्यापारी रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं. अभी तक वे मानव श्रृंखला और काले झंडे लहराकर ये विरोध जता चुके हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!