Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Tourists fight over Diana bench of Taj Mahal…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Tourists fight over Diana bench of Taj Mahal…#agranews

194

आगरालीक्स…ताजमहल की ‘डायना बेंच’ पर्यटकों में लड़ाई करा देती है. इस एक बैंच पर बैठकर फोटो खिंचाने के लिए चलती है वेटिंग. लेकिन दो पर्यटक ऐसे लड़े कि हो गया ये काम…

दुनिया में जितना लोकप्रिय ताजमहल है उतनी ही लोक​प्रिय है यहां की डायना बेंच. ताजमहल आए और यहां आकर डायना बेंच पर फोटो नहीं खिंचाई तो मन में मलाल जरूर रहता है. हर पर्यटक की ख्वाहिश होती है कि इस सीट पर बैठकर ताजमहल के साथ एक फोटो जरूर हो जाए. यही कारण है कि इस बेंच पर एक फोटो के लिए पर्यटकों को वेटिंग करनी पड़ती है. लेकिन कभी—कभी ये डायना बेंच पर्यटकों में लड़ाई भी करा देती है. कुछ ऐसा ही हुआ संडे को.

दो पर्यटकों में हुई लड़ाई
ताजमहल की इस बेंच पर फोटो कराने के लिए दो पर्यटक आपस में भिड़ गए. दोनों के बीच जमकर तकरार हुई. हंगामा इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत तक आ गई. किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया जो कि सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है. इनमें से एक पर्यटक इलाहाबाद के थे तो दूसरा बीकानेर के. लड़ाई इतनी जोर कि हुई कि हाथापाई की नौबत अ गई. हंागमा होते देख वहां पर सीआईएसएफ के जवान और एएसआई के कर्मचारी पहुंच गए और किसी तरह दोनों को अलग किया. यहां से दोनों को एएसआई कार्यालय ले जाया गया जहां काफी देर बाद दोनों पर्यटक समझौते को राजी हुए.

बहुत खास है ये डायना बेंच
ताजमहल पर बनी इस बेंच और इसके नाम के पीछे रोचक इतिहास है. 1992 में राजकुमारी डायना भारत आई थी और उन्होंने ताजमहल देखा. प्रिंसेस डायना ने इसी बेंच पर बैठकर फोटो खिंचाए थे. उनकी लोकप्रियता उस समय इतनी चरम पर थी कि इसके बाद इस बेंच को उनके नाम से ही पुकारा जाने लगा. इसके बाद जितने भी वीआईपी या सेलिब्रिटी यहां आते हैं तो वे भी डायना बेंच पर बैठकर फोटो जरूर खिंचाते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!