आगरालीक्स…आगरा की इन बड़ी समस्याओं को व्यापारियों ने जिलाधिकारी को बताया. कहा—कब होगा इनका समाधान
हर माह होने वाली वाणिज्य बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई, जिसमें आगरा के व्यापारियों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराया. समस्या को सिलेवार उठाया गया.

टीएन अग्रवाल ने पिछले माह जलकल द्वारा कमलानगर में मुगल रोड पर खोदी गयीं सड़क का अभी तक निर्माण नहीं कराया गया जय पुरसनानी ने डीएम के समक्ष उठाया मुद्दा.
श्री कन्हैया लाल राठौड़ ने धूलियागंज वशिष्ठ मार्किट के बाहर डलाव घर का मुद्दा उठाया.
जयप्रकाश अग्रवाल ने मंडी सीमित के अंदर पीएसी और जगगी हॉस्पीटल के सड़क का मुद्दा रखा.
संदीप गुप्ता ने नगर निगम के अवैध हाउस टैक्स वसूली का मुद्दा उठाया
जय पुरसनानी ने नगर निगम कें हाउस टैक्स के गलत व अधिक बिलों के संदर्भ व ग्रीन गैस द्वारा तीन साल से डाली हुई गैस पाइपलाइन कनेक्शन को आज तक चालू नहीं किया गया है का मुद्दा उठाया.
जिलाधिकारी ने अगले माह तक सभी समस्याओं कें समाधान का आश्वासन दिया.