आगरालीक्स…आगरा में कल बारावफात को लेकर रूट रहेगा डायवर्ट. लोहामंडी, मदिया कटरा, बोदला, अवधपुरी पर जाना होगा मुश्किल. जुलूस निकलेंगे…पढ़ें पूरा रूट डायवर्जन
आगरा में कल 26 अगस्त को कई स्थानों पर बारावफात पर्व को लेकर जुलूस निकाले जाएंगे. ऐसे में जुलूस के दौरान आम लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. यातायात पुलिस द्वारा बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन किया जाएगा जो कि कार्यक्र्म समाप्ति तक रहेगा.
ये होगा रूट डायवर्जन
1- मारुति स्टेट से बोदला की तरफ भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
2- अवधपुरी तिराहा बोदला बिचपुरी रोड से बोदला चौराहे की तरफ भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
3- सिकन्दरा की तरफ से बोदला की ओर भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
4- लोहामण्डी चौराहे से बोदला चौराहे की ओर भारी वाहनो का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
5- मारूति स्टेट से बोदला की तरफ जाने वाले वाहन बालाजीपुरम से 100 फुटा रोड, अवधपुरी तिराहे से बोदला – बिचपुरी रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें। I
6- बोदला से मारूती स्टेट की तरफ जाने वाला यातायात अवधपुरी से 100 फुटा अलबतिया रोड, शंकरगढ की पुलिया, मारुति स्टेट से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें ।
7- मदिया कटरा / सेन्ट जोन्स / कोठी मीना बाजार (एसीपी लोहामण्डी गोल चक्कर) से किसी भी प्रकार का वाहन लोहामण्डी चौराहा की तरफ नहीं जायेगा ।
बाह्य डायवर्जन :-
1- मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात एनएच-19 से फिरोजाबाद की तरफ को निर्बाध रूप से जा सकेगा। इसी प्रकार फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात एनएच-19 से यथावत चलता रहेगा ।
2- फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रूनकता से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
3- अलीगढ़ / हाथरस / जलेसर (एटा) की तरफ से आने वाले समस्त वाहन टेडी बगिया से रामबाग से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
4- ग्वालियर / जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच- 19 से होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
5- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर इनर रिंग रोड से होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
6- शमशाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुये तोरा चौकी के सामने निकलकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
7- फतेहपुर सीकरी की ओर से नगर क्षेत्र में आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन पथौली नहर चौराहा से रोहता चौराहा होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
8- पथौली नहर चौराहा से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
9- अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जायेगा ।
10- एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एन्ट्री प्वाइन्टों पर बैरियर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जायेगा ।
11- रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, अमरपुरा व एनएच-19 पर (रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खन्दारी चौराहा, आर. बी. एस. चौराहा, गुरुद्वारा गुरू का ताल, सिकन्दरा तिराहा ) व बोदला चौराहा, एत्मादौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी एवं महानगर आगरा के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा ।
NOTE:- दिनांक 26.08.2026 को रात्रि 23.00 बजे से आगरा महानगर में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी। नो एन्ट्री रात्रि में कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगी। दिनांक 26.08.2026 को समय प्रातः काल 08:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक की अवधि में वाहनों पूर्व से निर्गत किये गये नो एन्ट्री पास/ अनुमति पत्र निरस्त किये जाते हैं।