आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज आंधी के दौरान बाइक सवार चाचा—भतीजे के ऊपर टूटकर गिरा पेड़. चाचा की मौत भतीजा घायल…
आगरा में बुधवार रात को आई तेज आंधी का कहर हर ओर देखने को मिला. आंधी के कारण कई सारे पेड़, होर्डिंग और विद्युत पोल टूटकर गिर गए और कई रास्ते इनके कारण ब्लॉक हो गए. कई जगह हादसे भी हुए हैं. आगरा के शाहगंज में भी आंधी के दौरान एक पेड़ बाइक सवार चाचा—भतीजे के ऊपर जा गिरा. जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. गुरुवार सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा घायल है. घटना थाना शाहगंज के टाटा गेट के पास हुई. इंद्रा कॉलोनी शाहगंज के रहने वाले महेंद्र बाइक से जा रहे थे. बाइक पर बेटा और भतीजा नितिन भी बैठा था. रात को आई तेज आंधी के दौरान टाटा गेट के पास से ये लोग जा रहे थे कि तभी एक पेड़ अचानक उखड़कर इनके ऊपर जा गिरा. जिसकी चपेट में तीनों आ गए. बाइक सवार महेंद्र के ज्यादा चोट लगी जबकि बेटे और भतीजे को भी चोट आई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी. गुरुवार सुबह महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि उनका भतीजा नितिन का इलाज चल रहा है. बेटे को भी मामूली चोट आई है.