आगरालीक्स ….आगरा में ट्रेन किन्नरों का आंतक, नकली और असली किन्नर के बीच चले लात घूसें, यात्री ने वीडियो बनाकर रेल मदद एप पर डाल दिया। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही तीन किन्नरों को आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर सुरेंद्र चौधरी का कहना है कि जबलपुर से निजामुददीन तक चलने वाली महाकौशल की जनरल बॉगी में नकली किन्नर नेग मांग रहे थे, इसी बीच असली किन्नर आ गए। उन्होंने नकली किन्नरों को दबोच लिया और जमकर पिटाई लगाई। एक यात्री ने असली और नकली किन्नर के बीच हो रही मारपीट का वीडियो बना लिया।

नकली भाग गए, असली किन्नर पकड़े गए
एक यात्री ने नकली और असली किन्नर के बीच की लड़ाई का वीडियो रेल मदद एप पर डाल दिया। इसके बाद आरपीएफ सक्रिय हो गई, महाकौशल एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। आरपीएफ की टीम पहले से ही तैनात थी उन्होंने जनरल बॉगी से तीन किन्नरों को हिरासत में ले लिया उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे असली किन्नर हैें। नकली किन्नर भाग गए। तीनों को रेलवे कोर्ट में पेश किया गया, किन्नरों के खिलाफ शांति भंग करने,बेटिकट यात्रा करने और रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
यात्रियों से की बदसलूकी
किन्नरों ने ट्रेन में यात्रियों से भी बदसलूकी की, नेग न देने पर किन्नर भिड़ जाते हैं अपशब्द बोलते हैं। इस तरह के मामले भी बढ़ने लगे हैं।