आगरालीक्स…आगरा में एक मेल किन्नर को युवक ने अपनी गर्लफ्रैंड बनाया. शादी करने के लिए किन्नर का लिंग परिवर्तन कराया. युवक निकला शादीशुदा
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक किन्नर ने अपने प्रेमी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि युवक ने उसे दो साल तक प्रेमजाल में फंसाया, उसका शारीरिक शेाषण किया और शादी करने के लिए उसका लिंग परिवर्तन भी करा दिया. बाद में जब शादी की बात आई तो युवक मुकर गया. यही नहीं आरोपी युवक शादीशुदा निकला. किन्नर का आरोप है कि युवक उससे चार लाख रुपये और बाइक भी लेकर गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पीड़ित किन्नर बाराबंकी का रहने वाला है और वर्तमान में थाना सिकंदरा थाना क्षेत्र में रहती है. किन्नर ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात त्रिवेंद्र निवासी लखनपुर से हुई थी. आरोप है कि त्रिवेंद्र ने उसे प्रेम जला में फंसाया और वाता किया कि वह उसे पत्नी बनाकर रखेगा. इसके बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया. यही नहीं शादी करने के लिए उसने पुरष किन्नर से स्त्री किन्नर बनने के लिए उस पर दबाव बनाया. शर्त रखी कि शादी तभी करेगा जब वह स्त्री किन्नर हो जाएगा. इस पर किन्नर ने लाखों रुपये की सर्जरी कराकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया. आरोप है कि इस दौरान प्रेमी त्रिवेंद्र ने उससे चार लाख रुपये कैश और बुलट बाइक भी ले ली.
धोखेबाज निकला युवक
किन्नर का आरोप है कि जब उसने प्रेमी युवक से शादी की बात कही तो वह मुकर गया. बाद में पता चला कि वह उसे धोखा दे रहा था और युवक पहले से शादीशुदा था. प्रेमी से अपनी रकम लौटाने को कहा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा. आरोपी युवक के खिलाफ उसने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है.