आगरालीक्स… शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त बदलाव। ज्वैलर्स ने सोने-चांदी और डायमंड की नई रेंज भी उतारी। जानें आज क्या रहे रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आ गई है।
सोना 60 हजार तो चांदी 75 हजार के पार
सर्राफा बाजार में सोना 60 हजार रुपये से ऊंचा चल रहा है। वायदा बाजार में मंगलवार को दोपहर तक सोना 59,800 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था, जबकि चांदी 75079 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो एक रिकॉर्ड है। कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है।
ज्वैलरी के रेट बाजार में इस तरह हैं
सर्राफा बाजार में सोने की ज्वैलरी के रेट इस प्रकार चल रहे हैं। फाइन गोल्ड 6022 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 5877 रुपेय प्रति ग्राम, 20 कैरेट- 5360 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट-4878 रुपये प्रति ग्राम, 14 कैरेट-3884 रुपये प्रतिग्राम है। इसमें तीन प्रतिशत जीएसटी और ज्वैलरी की बनवाई के रेट अलग से शामिल किए जाएंगे।
मैरिज सीजन में आभूषणों की नई रेंज भी

भले ही सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी बनी हुई है लेकिन ज्वैलर्स ने सोने-चांदी के साथ ही डायमंड में भी आभूषणों की नई रेंज उपलब्ध कराई है। उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। शादी सीजन के लिए विशेष रूप से टेंप ज्वेलरी, रजवाड़ा सेट व नेकलेस सेट आए हुए है।