Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Troubled youth committed suicide due to financial constraints…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Troubled youth committed suicide due to financial constraints…#agranews

223

आगरालीक्स…आगरा में युवक ने किया सुसाइड. तंगी से जूझ रहा था, नहीं हो सका पैसे का इंतजाम तो उठा लिया यह कदम….

आगरा के एक युवक ने घर में पंखे से फांसी का फंदा लटकाकर आत्महत्या कर ली. मृतक इलेक्ट्रिशियन था और वह तंगी से जूझ रहा था. उसे पैसों की जरूरत थी लेकिन कहीं से कोई इंतजाम न हो पाने के कारण उसने यह कदम उठा लिया. इधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं.

ये है पूरा मामला
मामला थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा चौकी अंतर्गत राधे वाली गली का है. यहां विकास नाम का युवक रहता था जो कि इलेक्ट्रिशियन था. परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. बताया जाता है कि विकास का काम इस समय ठीक से नहीं चल रहा था. उसके पास पैसे नहीं थे और कहीं से इंतजाम नहीं हो पा रहा था. दो दिन पहले विकास ने अपने मां—बाप से वीडियो कॉल कर पैसे की डिमांड की थी लेकिन यहां से भी कुछ नहीं मिला. मंगलवार रात को उसने किसी समय घर के अंदर पंखे पर फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटककर जान दे दी. सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आर्थिक तंगी के कारण यह सुसाइड किया गया प्रतीत हो रहा है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

आगरा

Agra News: Students were briefed on strategies to succeed in placement drives during a walk-in interview at RBS College, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस कॉलेज में वॉक इन इंटरव्यू में छात्रों को बताई...

error: Content is protected !!