मथुरालीक्स…राजधानी एक्सप्रेस में टीटीई की हार्ट अटैक से मौत. ट्रेन में ड्यूटी के दौरान उठा दर्द
मुंबई से आगरा होकर निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में टिकट पर्यवेक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. मथुरा पहुंचने पर अचानक चलती ट्रेन में उनके सीने में दर्द उठा. कोसीकलां पर ट्रेन को रोका गया और टीटीई को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हं मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है जो कि मुंबई के बलसाड के रहने वाले बताए गए हैं. मुंबई से दिल्ली जा रही मुंबई—राजधानी अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में मंगलवार तड़के वह टिकट चेक कर रहे थे. इस दौरान टीटीई के सीने में दर्द उठा था. ट्रे को तुरंत कोसीकलां स्टेशन पर रोका गया. यहां से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. रेलवे प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनेां को सूचित कर दिया है.