आगरालीक्स…आगरा में हनुमान मंदिर में किया गया तुलसी पूजन. क्षेत्र के लोगों को बांटे तुलसी के पौधे
शास्त्रीपुरम स्थित हिलमेन पब्लिक स्कूल के पास संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर मे सनातन हिन्दू वाहिनी उत्तर प्रदेश जिला आगरा के तत्वाधान में आज तुलसी दिवस के उपलक्ष में तुलसी पूजन किया गया। इस दौरान जिला आगरा के अनिल रावत जी द्वारा नये नवयुक्त सदस्यों का जोरदार स्वागत करते हुए सनातन धर्म की विशेषताओ से अवगत कराया गया एवं हिन्दुओं को सनातम धर्म से जुड़ने के लिये प्रेरित किया गया।
अनिल रावत ने कहा की हम सब हिंदू है हमें हिंदुत्व के लिये जीना है। नवयुक्त सदस्यों से अन्य सदस्यों को सनातन धर्म मे पूर्ण समर्पण भाव से संगठन मे जोड़ने का अपना योगदान देने के लिये प्रेरित किया गया कार्यक्रम के दौरान संघठन के सदस्यों द्वारा तुलसी जी के पौधे क्षेत्र के निवासियों को वितरित किए गए।