आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना के ताजे आंकड़े जारी, शुक्रवार को एक महिला टीचर की कोरोना की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव।
आगरा में शुक्रवार को कोरोना का एक नया केस मिला था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूर्य नगर कॉलोनी की महिला टीचर जो नोएडा के एक स्कूल में पढ़ाती हैं उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मगर, महिला टीचर आगरा में नहीं थी, वह नोएडा में ही हैं, इसलिए संक्रमण का खतरा नहीं है।

कोई नया केस नहीं
जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 1335 सैंपल लिए गए। कोई नया केस नहीं मिला है, कोई नया मरीज भी ठीक नहीं हुआ है।
कोरोना के दो एक्टिव केस
कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है और कोई नया मरीज ठीक भी नहीं हुआ है। कोरोना के दो सक्रिय केस हैं।