आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें आगरा में कारोबारी से चांदी की स्क्रैप और स्कूटी लूटने के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, एक फरार। (Agra News : Two arrested in Police encounter in Businessman loot case, Video )
आगरा में 25 दिसंबर को छत्ता के रहने वाले मोहसिन नुनिहाई से अपने कारीगर के साथ स्कूटी से चांदी की स्क्रैप लेकर अपने घर जा रहे थे। नुनिहाई रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने के बाद स्क्रैप और स्कूटी लेकर फरार हो गए। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गईं थी।
मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली
पुलिस को कारोबारी से लूट करने वाले आरोपियों के मेहताब बाग में होने की सूचना मिली, पुलिस ने घेराबंदी कर ली। बदमाशों के फायरिंग करने पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में बबलू उर्फ बिल्ला यादव और नितिन चौहान के पैर में गोली लगी है दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि रंजीत मौके से फरार हो गया। इनके पास से 35 किलो स्क्रैप भी जब्त किया गया है लेकिन स्कूटी का अभी पता नहीं चला है।