Tuesday , 13 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Two big marriage homes sealed in Agra. ADA’s big action during weddings…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Two big marriage homes sealed in Agra. ADA’s big action during weddings…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो बड़े मैरिज होम सील. शादियों के समय में एडीए की बड़ी कार्रवाई. कई और भी मैरिज होम एडीए के निशाने पर

आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को फतेहाबाद रोड पर संचालित दो मैरिज होम को सील कर दिया गया है. ये दोनों मैरिज होम नियमों को अनदेखा कर संचालित हो रहे थे. इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में यह बड़ी कार्रवाई है. एडीए की ओर से क्षेत्र में चल रहे और मैरिज होम भी निशाने पर हैं.

जिन दो मैरिज होम को सील किया गया है उनमें ताजनगरी फेस 2 आर्चिड अपार्टमेंट के सामने शंकर रिसार्ट और फतेहाबाद रोड पर संचालित त्रिवेणी मैरिज होम हैं. एडीए की टीम सबसे पहले शंकर रिसॉर्ट पहुंची. यह रिसॉर्ट संतोष माहेश्वरी और रजत माहेश्वरी द्वारा संचालित है.टीम ने संचालकों से स्वीकृत नक्शा मांगा लेकिन वे उपलब्ध नहीं करा सके. इस पर रिसॉर्ट को सील कर दिया गया.

वहीं इसके बाद फतेहाबाद रोड स्थित त्रिवेणी गार्डन टीम पहुंची. इसे भी बिना स्वीकृत मानचित्र के चलने पर सील कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान एडीए प्रवर्तन दल के साथ थाना पुलिस भी मौजूद रही.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Seven resolutions passed in the Municipal Corporation’s executive meeting…#agranews

आगरालीक्स…सूरसदन मेट्रो स्टेशन के लिए भूमि देगा नगर निगम. बिजलीघर चौराहे का...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Aadya and Anveshika from Agra will hone their creativity by visiting the ‘Lekhak Gaon’

आगरालीक्स…आगरा की आद्या और अनवेषिका जाएंगी ‘लेखक गाँव’, भारत का पहला ऐसा...

बिगलीक्स

Agra News: Dr. Rameej & Dr. Parvej connection in religious conversion start from SNMC Agra

आगरालीक्स Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप...

बिगलीक्स

Etah News: 24 year old youth found in lovers house, Both killed

एटालीक्स …वीडियो देखें प्रेमिका से रात में उसके घर मिलने पहुंचे प्रेमी...

error: Content is protected !!