आगरालीक्स…आगरा में बाइक सवार मामा—भांजे की एक्सीडेंट में मौत.
आगरा में दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मामा भांजे की मौत हो गई है. ट्रैक्टर की चपेट में आने से दोनों हादे का शिकार हुए. ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोेस्टमार्टम के लिए भेजा है.घटना शनिवार दोपहर करीब थाना बसई जगनेर के बाग का पुरा मोड पर हुआ है. बाइक सवार 24 साल का संतोष पुत्र रामवीर निवासी रनधीरपुरा अपने भांजे विष्णु पुत्र पप्पू के साथ बाइक से तांतपुर बाजार की तरफ सामान खरीदने के लिए जा रहा था. बाजार से करीब तीन किमी पहले बाग का पुरा मोड़ पर ट्रैक्टर ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों मामा भांजे बुरी तरह से घायल हो गए. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई.