आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर दो बसों की आपस में भिड़ंत, दो की मौत्…महाकुंभ से दिल्ली आ रही थी बस
आगरा मंडल के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हो गया. महाकुंभ से दिल्ली आ रही बस दूसरी बस से जा टकराई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई यात्री घायल बताए गए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि मंगलवार दोपहर यमुना एक्सप्रेस के माइल स्टोन 103 पर डबल डेकर बस खड़ी हुई थी. बस के ब्रेक फेल होने के्र कारण चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे लगा रखा था. पीछे से आई एक अन्य डबल डेकर बस के चालक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हुए हैं. इनमें तीन की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया कि दोनों बसें प्रयागराज से कुंभ स्नान कराकर नोएटा लौट रही थीं.