आगरालीक्स…. Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में सीसीटीवी से सामूहिक नकल पकड़े जाने पर दो केंद्र निरस्त, चार में पर्यवेक्षक नियुक्ति ( Agra News : Two center cancel, Observer in four center for mass copy in DBRAU, Agra exam#Agra)
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, कंट्रोल रूम द्वारा सामूहिक नकल की रिपोर्ट देने पर श्री किरोरी लाल शास्त्री महाविद्यालय, जगनेर परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। इस केंद्र पर दो कालेजों की परीक्षा थी, इसमें से श्री किरोरी लाल शास्त्री महाविद्यालय, जगनेर के छात्रों की आगे की परीक्षा अब सरदार पटेल एजुकेशनल कालेज खेरागढ़ पर होगी। वहीं, श्री सुरेश चंद्र शर्मा डिग्री कालेज, जनगरे की छात्रों की परीक्षा श्री सुरेश चंद सिंघल मेमोरियल महाविद्यालय में होगी। इसके साथ ही छात्राओं के लिए स्वकेंद्र बनाए गए एसबीडी कालेज आफ साइंस एंड एजुकेशन इटावा रोड, मैनपुरी में सामूहिक नकल कराने की रिपोर्ट दी गई है। केंद्र निरस्त कर दिया है, इस केंद्र की छात्राओं की परीक्षा अब भगवती देवी स्मृति महाविद्यालय कुरारी मैनपुरी में होगी। वहीं, सचल दल ने आगरा के तीन और मैनपुरी के एक केंद्र पर सामूहिक नकल कराने की रिपोर्ट दी है, इन केंद्रों पर आगे की परीक्षा पर्यवेक्षक की निगरानी में होगी।
श्री बांके बिहारी जी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट शमसाबाद, डा. निखिलेश कुमार, आगरा कालेज
माता सूरजमुखी गर्ल्स डिग्री कालेज आफ कामर्स एंड इकोनाेमिक्स, शाहदरा, डा. शैलेंद्र कुमार, आगरा कालेज
श्री रघुकुल महाविद्यालय बकलपुर, खेरागढ़, डा. मिथलेश आरबीएस कालेज
आदर्श कृष्णा पीजी कालेज आफ एजुकेशन भूपनगर मैनपुरी, डा. यतेंद्र कुमार, चित्रगुप्त पीजी कालेज, मैनपुरी