आगरालीक्स…आगरा में सदर की फेमस चाट गली में दो काउंटर्स जब्त तो 20 को नोटिस. कैंटोनमेंट बोर्ड का सख्त एक्शन…पढ़िए पूरा मामला
आगरा के सदर में फेमस चाट गली है. यहां दुकानदारों द्वारा अपनी स्टॉल्स पर लगाई जाने वाली चाट को खाने के लिए न सिर्फ आगरावासी बल्कि देशी विदेशी पर्यटक भी आते हैं. लेकिन इस चाट गली में खाने—पीने के काउंटर लगाने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है. हाल ये है कि 18 फीट की रोड शाम होने के बाद 8 फीट की रह जाती है. इधर शाम होने के बाद यहां भीड़ लगती है. कई फैमिलीज, फ्रैंड्स के साथ टूरिस्ट यहां अपना मनपसंद फूड खाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन अब इस चाट गली में स्टॉल्स लगाने वाले दुकानदारों पर कैंटोनमेंट बोर्ड ने एक्शन लिया है.
अतिक्रमण के कारण छावनी परिषद ने यहां दो काउंटर्स को जब्त किया है जबकि 20 को नोटिस जारी किया गया है. इनसे सात दिन के अंदर जवाब मांगा है. छावनी परिषद का कहना है कि यहां दुकानों व काउंटर्स के पास ही गैस सिलेंडर रखे रहते हैं. शाम के समय अक्सर भीड़ हाने पर हादसे का खतरा भी बना रहता है. खाने पीने के काउंटर सड़क तक आ गए हैं.
इधर काउंटर संचालकों ने छावनी परिषद के सीईओ से भी मुलाकात की है लेकिन अतिक्रमण व अवैध काउंटर्स पर एक्शन लिया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि यहां अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.