आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में बारात लेकर आई बस ब्रेक फेल होने के बाद हुई बेकाबू, हादसे में दो की मौत, कई घायल। ( Agra News : Two died, Four injured after bus brake fail in Agra#Agra )
आगरा के यमुना पार के प्रकाश नगर के रहने वाले हर्ष की शादी एटा की रहने वाली गोलू के तय हुई थी। दूल्हा पक्ष ने शादी आगरा में ही करने के लिए कहा था, इसके लिए प्रकाश नगर स्थित क्रष्णा मैरिज होम बुक किया गया। दुल्हन पक्ष के लोग अलग अलग गाड़ियों से क्रष्णा मैरिज होम पहुंचे। दुल्हन पक्ष के लोगों को रविवार रात नौ बजे के करीब बस लेकर आ रही थी।रेलवे अंडर पास में बस हुई अनियंत्रित
दुल्हन पक्ष के लोगों को लेकर बस प्रकाश नगर के अंडर रेलवे पास के पास पहुंची, इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई, एक के बाद एक एक कई लोगों को बस ने चपेट में ले लिया। इससे चीख पुकार मच गई। बस से दुल्हन पक्ष के लोग उतर आए, स्थानीय लोग भी आ गए। बस की चपेट में आए लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो की मौत और छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।