आगरालीक्स…ये आगरा है…स्मार्ट आगरा. यहां मेट्रो जहां विकास होने पर मुहर लगा रही है तो वहीं सड़कें धंसना बदहाली पर…आपका क्या है कहना—किसमें सबसे ज्यादा आगरा
ये आगरा है हमारा आगरा. जिसे अब स्मार्ट सिटी भी कहा जाने लगा है. मेट्रो भी कुछ महीनों में यहां दौड़ना शुरू हो जाएगी. हाल ही में जी20 सम्मेलन को लेकर जो शहर को सुंदर बनाने का काम किया गया वह शानदार रहा. आगरा सेल्फी प्वाइंट और चौपाटी दो ऐसी जगह बनाई गई हैं जहां लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं..यह सब बातें हमारे शहर में विकास की गाथा कहते हैं लेकिन ये विकास जितने भी अभी तक हुए हैं वो सब एक ही एरियाज में किए गए हैं. सेल्फी प्वाइंट से लेकर आगरा चौपाटी ने जो खूबसूरती बढ़ाई है वह वीआईपी एरिया हो गया है लेकिन इस वीआईपी के अलावा का जो आगरा है वह बदहाल है. शहर की कॉलोनियां हो या फिर मुख्य मार्ग. सड़कों की बदहाल स्थिति किसी से छुपी नहीं है.

आगरा मेट्रो के साथ हमने जो दूसरा चित्र आज पेश किया है वह दयालबाग का है. दयालबाग पोइया घाट रोड से अनुपम बाग जाने वाली रोड आज धंस गई है. बीच सड़क पर एक गहरा गढ़ा हो गया है. बताया जाता है कि मीटर का यह पैच पिछले एक साल में लगभग बार धंस चुका है. बात सिर्फ दयालबाग की ही नहीं है. आवास विकास कॉलनोनी, शास्त्रीपुरम, कमला नगर, बल्केश्वर जैसे क्षेत्र शहर के पॉश इलाके कहे जाते हैं, लेकिन यहां सड़कों की हालत बहुत ज्यादा खराब है. कैलाशपुरी से बोदला के लिए जाने वाले रोड से आप जाएंगे तो आप बाइक पर हिचकोले खाते हुए जाएंगे. यहां हाल ही में सीवर लाइन का काम किया गया है लेकिन सड़क की हालत खस्ता हो गई है. इसी तरह शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी जैसे इलाके बदहाल है. कमला नगर में रोड का काम इतनी धीमी गति से चल रहा है कि यहां के दुकानदारों ने मजबूरीवश विरोध में बाजार बंद करने की घोषणा कर डाली.