Agra News : Two Minute Halt of Vande Matram Train in Agra, Schedule & Fair #agra
आगरालीक्स …आगरा से दिल्ली और आगरा से ग्वालियर, झांसी, भोपाल की यात्रा वंदे भारत ट्रेन से कर सकते हैं। किराया और किस समय आगरा पहुंचेगी वंदे भारत, ट्रेन के आगरा कैंट पर पहुंचने पर भव्य स्वागत।
नई दिल्ली से रानी कमलापति, भोपाल की दूरी वंदे भारत ट्रेन 8 घंटे 15 मिनिट में ही तय कर देती है. रानी कमलापति- नई दिल्ली वंदे भारत सप्ताह मे शनिवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी|
रानीकमलापति, भोपाल से सुबह 5.30 बजे रवाना होगी वंदे भारत ट्रेन
गाड़ी संख्या-20171 रानी कमलापति- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सेप्रेस रानी कमलापति से नई दिल्ली के लिए सुबह 5.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 11.23 पहुंचेगी, दो मिनट का ठहराव है, ,11.25 बजे आगरा कैंट से दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 1.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
दिल्ली से दोपहर 2.30 बजे होगी रवाना
गाड़ी संख्या-20172 नई दिल्ली-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सक्प्रेस नई दिल्ली से रानी कमलापति के लिए दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन 4.20 बजे पहुंचेगी और 4.22 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होगी। रानीकमलापति भोपाल वंदे भारत ट्रेन रात 10.35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव नई दिल्ली और रानी कमलापति के बीच यह ट्रेन केवल आगरा ,ग्वालियर और वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, भोपाल में ही ठहराव करती है|