आगरालीक्स…आगरा में डेंगू के दो और नए केस मिले। बुखार के मरीजों की डेंगू और मलेरिया की कराई जा रही जांच।
एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के साथ ही प्राइवेट डॉक्टरों से परामर्श लेने पहुंच रहे बुखार के मरीजों की डेंगू और मलेरिया की भी जांच कराई जा रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज में सौहल्ला की रहने वाली मरीज और खेरागढ़ के रहने वाले युवक की डेंगू की जांच कराई गई। इन दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

तेज बुखार के साथ शरीर में दर्द
डेंगू के मरीजों में तेज बुखार आने के साथ शरीर में दर्द की समस्या हो रही है। ऐसे मरीज डॉक्टर को दिखाने के बाद ही दवाएं लें और डेंगू और मलेरिया की भी जांच करा लें। एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में फ्री डेंगू और मलेरिया की जांच की जा रही है।