Agra News : Two women died after house collapse during rain in Agra #Agra
आगरालीक्स .Agra News : …आगरा में दो दिन में रिकॉर्ड 209 एमएम बारिश, मकान ढहने से मलबे में दबी दो महिलाओं की मौत, जिन लोगों के मकान ढहे उन्हें आर्थिक सहायता, कंट्रोल रूम के नंबर जारी। ( Agra News : Two women died after house collapse during rain in Agra )
आगरा में दो दिन में रिकॉर्ड 209 एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार को सुबह धूप निकलने के बाद कुछ देर के लिए बादल छाए, मौसम विभाग ने अभी 14 सितंबर तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
मलबे में दबी दो महिलाओं की मौत
गुरुवार को हुई तेज बारिश में आगरा के बाह में गांव रामपुर में मकान ढह गया, मलबे में राजकुमारी दब गई, उनकी मौत हो गई। वहीं, खेरागढ़ के गांव विष्णु में मकान ढहने से चंद्रकला मलबे में दब गई थी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया उनकी भी मौत हो गई।
दी गई आर्थिक सहायता
डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी जी के निर्देश और जॉइंट मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर कृष्ण कुमार सिंह द्वारा सदर तहसील में 12 घंटे में अंदर दैवीय आपदा के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराना प्रारम्भ कर दिया है।रात नौ बजे तहसीलदार सदर अबिचल प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार रजनीश रंधावा द्वारा श्री रणवीर पुत्र तोताराम निवासी नगला शंकरलाल धनौली तहसील सदर जनपद आगरा को आज हुई अतिवृष्टि के कारण हुई आंशिक आवसीय मकान क्षति में शासनादेश के अनुसार अनुमन्य धनराशि 6500/-स्वीकृत कर प्रमाणपत्र उनके घर जाकर दिया गया तथा परिजनों से संवाद किया गया।इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से राहत हेतु राजस्व टीम सतत रूप से भ्रमण कर रही है।
कंट्रोल रूम का नंबर
वर्षा (अति वृष्टि) के कारण किसी भी आपदा राहत हेतु कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नं० 0562- 2260550 एवं मोबाइल नं० 9458095419 पर सूचित कर आपदा राहत प्रबन्ध के अन्तर्गत सहायता प्राप्त की जा सकती है।