आगरालीक्स …Agra News : आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत, भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर हादसे में जनसेवा केंद्र संचालक की मौत। ( Agra News : Two youth died in road accident in Agra #Agra )
आगरा के ताल सैमरी क्षेत्र के रहने वाले 27 साल के शिवम गुप्ता सदर क्षेत्र के एक कपड़े के शोरूम में काम करते थे। गुरुवार रात बाइक से शोरूम से घर लौट रहे थे, राजपुर चुंगी के पास सामने से आ रही थार ने चपेट में ले लिया, पुलिस शिवम को एसएन लेकर पहुंची लेकिन उनकी मौत हो गई। उनकी सात साल पहले शादी हुई थी, परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर हादसे में मौत
बल्केश्वर के रहने वाले जनसेवा केंद्र संचालक संजय गुप्ता एक्टिवा से जा रहे थे। भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर वाहन ने एक्टिवा को चपेट में ले लिया। वे नीचे गिर गए, गाड़ी का पहिया उनके ऊपर होकर निकल गया। हादसे में संजय गुप्ता की मौत हो गई।