आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत।
आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद क्षेत्र में शनिवार रात को भीषण हादसा हुआ, तेज स्पीड वाहन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने स्कूटी सवार दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। स्कूटी सवारों की शिनाख्त 28 साल के आवेश और 26 साल के सहराज निवासी दक्षिण गेट, ताजमहल ताजगंज के रूप में हुई है।