Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Two youths arrested for demanding ransom and threatening medical operator on phone in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Two youths arrested for demanding ransom and threatening medical operator on phone in Agra…#agranews

327

आगरालीक्स…आगरा में मेडिकल संचालक से फोन पर फिरौती मांगने और धमकी देने वाले दो युवक अरेस्ट. प्रेमिका से नहीं हो पाई शादी, पत्नी भी छोड़ गई तो फिर बनाई ये योजना

आगरा में मेडिकल स्टोर संचालक को फोन कर फिरौती मांगने और धमकी देने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया हे. पुलिस ने इनके पास से अवैध तमंचा व अन्य सामान भी बरामद किया हे. पकड़े गए दोनों युवक आपस में चचेरे भाई हैं और इनमें से एक युवक को अपनी प्रेमिका पर प्रभाव जमाने के लिए पैसों की जरूरत थी. पुलिस कार्रवाई कर रही है.

ये है मामला
थाना सदर के ग्वालियर रोड पर राज मेडिको के नाम से मेडिकल स्टोर है. इसके संचालक जितेंद्र बत्रा निवासी नगला पदम ग्वालियर रोड हैं. मेडिकल संचालक के अनुसार कुछ दिन पहले वह अपनी दुकान पर बैठे थे तभी एक अंजान नंबर से उनके पास फोन आया. फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि रविवार तक फिरौती का इंतजाम करो. रकम और स्थान लैटर के माध्यम से बता दी जाएगी. पुलिस को सूचना दी तो अंजाम भुगतना होगा.

पुलिस ने दो युवकों को किया अरेस्ट
घटना के खुलासे के लिए शिकायत पर डीसीपी सिटी ने टीमों का गठन किया था. सर्विलांस, एसओसी और थानासदर पुलिस ने दो शातिरों को नैनाना ब्राहृमण ग्वालियर रोड से अरेस्ट किया है. तलाश की दौरान इनके पास से एक तमंचा, स्कूटी, व अन्य सामान बरामद किया है. पकड़े गए शातिर युवकों के नाम प्रदीप कुमार उर्फ बबलू पुत्र श्री रूप सिंह निवासी नगला पदमा थाना सदर और जैकी पुत्र मुकेश निवासी नगला बासी ईदगाह थाना शाहगंज है. जैकी और प्रदीप आपस में चचेरे भाई हैं.

पूछताछ में पता चला है कि प्रदीप अपने पड़ोस की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता था लेकिन उसकी शादी उस लड़की से नहीं हो पाई. वहीं उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई. पैसों की कमी के चलते दोनों ने मिलकर धमकी देकर फिरौती वसूलने की योजना बनाई. डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

error: Content is protected !!