आगरालीक्स…आगरा कैंट स्टेशन पर 27—28 साल के दो युवक ट्रेन से उतरे. इनके हाथ में था एक भारी बैग. शक होने पर जीआरपी ने बैग खोला तो देखते ही उड़ गए होश
आगरा कैंट जीआरपी ने कैंट पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के दो शातिरों को अरेस्ट किया है. जीआरपी ने इनके कब्जे से 20 किलो से अधिक का नाजायज गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है को बरामद किया है. पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है.
ये है मामला
पुलिस अधीक्षक रेलवे मो. मुश्ताक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की घटनाओ की रोकथाम के लिए स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया ज रहा है. इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी आगरा कैंट के नेतृत्व में गठित, रेलवे पुलिस बल व सर्विलान्स की संयुक्त टीम द्धारा आज आगरा कैण्ट से ट्रेनों के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 शातिर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से कुल 20.4 किलोग्राम नाजायज गाँजा जिसकी अनुमानित कीमत 03 लाख रुपये बरामद ।

ये हैं गैंग के सदस्यों के नाम
- साहिल खांन उर्फ अयान पुत्र नईम खान निवासी मगध विहार थाना करावल नगर उत्तर पूर्वी दिल्ली हाल निवासी दिलशाद गार्डन थाना सीमापुरी दिल्ली उम्र करीब 27 वर्ष।
- शोएब अली पुत्र अकबर अली निवासी मुस्तफाबाद, नेहरू विहार थाना गोकुलपुरी दिल्ली उम्र करीब 29 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
20.4 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा
अपराध का तरीक़ा
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि साहव हम लोग यह गांजा आन्ध्र प्रदेश से लेकर आ रहे हैं वहाँ से यह गांजे के बैग हमें एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह कहकर दिये गये थे कि यह गांजे के बैग तुम लोगों को आगरा कैण्ट रेलवे स्टेशन पर ले जाकर एक व्यक्ति को देना है जो तुम्हे रेलवे स्टेशन के वाहर रिसीव करेगा और तुम लोगों को नगद रुपया देगा रुपयों के लालच में आकर हम लोग यह गांजे के बैग आन्ध्रप्रदेश से लेकर आये थे जिसके बदले में हम दोनो को रूपये मिलने थे आगरा रेलवे स्टेशन के बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति इस बैग को लेने आने वाला था जो हमसे यह गांजा के बैग लेकर हम दोनो को रूपये देता लेकिन उससे पहले ही आप लोगों ने हमे पकड़ लिया। साहब उस अज्ञात व्यक्ति के नाम व पते की जानकारी हमको नही है।