आगरालीक्स …आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक कोई कट नहीं है, इससे लोग परेशान हो रहे हैं और हादसे भी। यू-टर्न और अंडर पास की मांग।

नेशनल चैंबर के अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि एनएच-19 आगरा में गुरुद्वारा से सिकन्दरा चौराहे तक कोई भी कट न होने के कारण वाहनों को सिकन्दरा से यू-टर्न लेना पड़ता है। जिससे सिकन्दरा चौराहे पर वाहन भार अत्यधिक होने से भयंकर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ।
अधिवक्ता केसी जैन ने कहा गुरुद्वारा से सिकन्दरा के मध्य कामायनी हॉस्पिटल के सामने के. के. नगर, भावना स्टेट आदि आदि कई पॉश कालोनियों के साथ होली पब्लिक स्कूल भी स्थित है। इस प्रकार इस मध्य भारी संख्या में वाहनों का आवागमन एनएच-19 के दोनों ओर होता है। स्कूल के बच्चों के वाहन भी दोनों ओर आते जाते हैं। कई हास्पीटल भी दोनों ओर स्थित हैं। इसलिए जाम में मरीज उपचार के लिए तड़पते रहते हैं। गुरुद्वारा से सिकन्दरा चौराहे के मध्य किसी उपयुक्त स्थान पर वृहत जनहित में या तो यू-टर्न अथवा अंडरपास निर्माण होना चाहिए। सड़क परिवहन मंत्री को पत्र प्रेषित किया गया। बैठक में अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, स्मार्ट सिटी एवं हाइवेज प्रकोष्ठ के चेयरमैन केसी जैन , पूर्व अध्यक्ष सीता राम अग्रवाल, नरिंदर सिंह, शलभ शर्मा, अनूप गोयल, अवनीश कौशल, संजय गोयल, मनोज कुमार गुप्ता, राजेश गर्ग, राजेश अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।