Thursday , 22 January 2026
Home हेल्थ Agra News: Ujala Cygnus Rainbow Hospital organizes health checkup camp in Police Lines…#agranews
हेल्थ

Agra News: Ujala Cygnus Rainbow Hospital organizes health checkup camp in Police Lines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने पुलिस लाइन में लगाया हेल्थ चेकअप कैंप. तमाम बीमारियों से ग्रसित मिले पुलिसकर्मी..100 की हुई जांच

अपनी परेशानियों को भुलाकर आन बान शान की खातिर फ़र्ज़ निभाने वाले तमाम पुलिसकर्मी डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और पैरों में दर्द जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं। उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल की ओर से रविवार को पुलिस लाइन में लगी सेहत चौपाल में यह जानकारी सामने आई है। इस निः शुल्क कैंप में करीब 100 पुलिसकर्मियों की ईसीजी, ऑक्सीजन सेचूरेशन, बीपी, नेत्र और ब्लड शुगर आदि की जांच की गई।

सेहत चौपाल में सीनियर न्यूरो सर्जन एवं ब्रेन स्ट्रोक विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित जैन ने कई मरीजों को परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि एक मरीज की कमर में दर्द था। यह कमर से उसके पैरों तक जाता था।  एमआरआई देखा तो उसमें एक नस दबी पाई गई। फिलहाल मेडिसिन लिखी है। ऐसे दर्द कभी कभी बड़ी बीमारी का संकेत होते हैं। इस तरह के केस में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ दुबे ने बताया कि ज्यादातर मरीज पैरों में चोट के मिले। कुछ के घुटनों में घिसावट और लिगामेंट इंजरी पाई गई। इस तरह की दिक्कत तब होती हैं जब फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा होती है। ऐसे मरीजों को किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर परामर्श लेना चाहिए। सवाल पैरों का है। उन्होंने बताया उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में सभी तरह की सुविधाएं है। वे अपना इलाज यहां करा सकते हैं।

फिजिशियन डॉक्टर (लेफ्टिनेंट कर्नल) आईपी सिंह ने बताया कि खराब लाइफ स्टाइल, तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी का सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। लोग डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से ग्रसित हैं। उनके पास इसी तरह की बीमारी के ज्यादातर मरीज आए। उन्होंने सलाह दी कि तनाव न लें। थोड़ा सा समय अपने लिए निकालें और सेहत पर ध्यान दें।
इस अवसर पर आरआई तेज सिंह, उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड रिजवान हुसैन का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

हेल्थ

If you are unable to conceive despite regular attempts, Consult Dr. Poornima Singh at Pushpanjali Hospital in

आगरालीक्स…नियमित प्रयास के बाद भी गर्भ नहीं ठहर रहा तो जांच जरूरी....

हेल्थ

Agra Local News: Centers of Excellence for surgical practice will be established in Agra and Aligarh divisions…#agranews

आगरालीक्स…आगरा और अलीगढ़ मंडल में बनेंगे सर्जिकल प्रैक्टिस के लिए सेंटर आफ...

हेल्थ

Agra News: For the first time, atrial septal defect (ASD) device closure was successfully performed at SNMC…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के दिल में मौजूद...

हेल्थ

Blood Cancer-Consult Dr. Rohit Mangal at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…बार—बार थकान और चक्कर आना सामान्य नहीं है, जांच जरूरी. आगरा के...

error: Content is protected !!