आगरालीक्स…आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल ने पुलिस लाइन में लगाया चिकित्सा शिविर. एसएसपी ने किया उद्घाटन, 90 से अधिक पुलिसकर्मियों और उनके परिवारीजनों को मिला परामर्श
उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल की ओर से पुलिस लाइन आगरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसका लाभ 90 पुलिसकर्मियों और उनके परिवारीजनों को मिला। सर्वप्रथम शिविर का उद्घाटन एसएसपी आगरा सुधीर कुमार ने शिविर स्थल का फीता काटकर किया। उन्होंने अस्पताल के प्रयासों की सराहना की। कहा कि पुलिस कर्मी दिन रात लोगों की सेवा में लगे रहते हैं, लेकिन कई बार खुद का ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में पुलिस लाइन में ही विभिन्न चिकित्सकों की उपस्थिति से वे आसानी से स्वास्थ्य जांच और परामर्श पा रहे हैं।
उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल के डायरेक्टर डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने पौधा भेंट कर एसएसपी आगरा का अभिवादन किया और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति उनके योगदान की सराहना की। एएसपी सत्यनारायण और सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल बिजनेस हैड वेस्टर्न यूपी प्रशांत बजाज ने पुलिस कर्मियों से अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने का आग्रह किया।

पुलिस कर्मियों और उनके परिवारीजनों को हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. विशाल गुप्ता, टीबी एवं सांस रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके मित्तल, दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. समीर भारद्वाज, स्त्री रोग कीं डाॅ. अनीता यादव, फिजीशियन डाॅ. उमेश वर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान अस्पताल के महाप्रबंधक राकेश आहूजा, मार्केटिंग हैड रिजवान हुसैन आदि मौजूद रहे। सभी व्यवस्थाएं नर्सिंग स्टाफ देवेंद्र, अंजलि, राजकुमार, सलीम आदि ने संभालीं।