Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Underground metro work started in Agra for 8 kilometer long tunnel…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Underground metro work started in Agra for 8 kilometer long tunnel…#agranews

393

आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुआ अंडरग्राउंड मेट्रो का काम. टॉप-डाउन प्रणाली से तैयार होंगे आगरा मेट्रो के भूमिगत स्टेशन.8 किलोमीटर लंबी बनेगी सुरंग…जानें कहां से कहां तक खोदी जाएंगी सड़क. फोटोज भी देखें

आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन पर डायफ्रॉम वॉल के निर्माण की हुई शुरुआत
आगरा मेट्रो प्रायॉरिटी कॉरिडोर के भूमिगत भाग में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव द्वारा निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। कुमार केशव ने पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़ कर प्रयॉरिटी कॉरिडोर के भूमिगत मेट्रो स्टेशन आगरा फोर्ट पर डायफ़्राम वॉल (डी-वॉल) के निर्माण शुरुआत की। इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कुमार केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा तेज गति के साथ आगरा मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रायोरिटी कॉरिडोर में अगामी दो वर्षों में शहरवासी मेट्रो की सेवाओं का लाभ ले पाएंगे। कुमार केशव ने कहा कि आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन पर डायफ्राम वॉल का निर्माण प्रारम्भ हो गया है, जल्द ही प्रायोरिटी कॉरिडोर के अन्य भूमिगत स्टेशन ताज महल एवं जामा मस्जिद पर भी निर्माण कार्यों की शुरुआत कि जाएगी।

क्या होती है डी-वॉल?
डी-वॉल को मेट्रो स्टेशन की बाउंड्री के रूप में समझा जा सकता है। भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण से पूर्व चारों ओर सुरक्षा घेरे के रूप में इस वॉल का निर्माण किया जाता है। छोटे-छोटे आयताकार पैनल्स के साथ डी-वॉल तैयार की जाएगी। डायफ्राम वॉल लगभग 21 मीटर गहराई तक मौजूद रहेगी।

टॉप-डाउन प्रणाली से तैयार होंगे आगरा मेट्रो के भूमिगत स्टेशन
आगरा मेट्रो के भूमिगत स्टेशन टॉप-डाउन प्रणाली से तैयार होंगे यानी निर्माण कार्य ऊपर से नीचे की ओर होंगे। निर्माणाधीन स्टेशन पर चल रहे काम से ट्रैफ़िक कम से कम प्रभावित हो, इसलिए यह प्रणाली अपनाई जा रही है क्योंकि रोड लेवल से शुरू करते हुए पहले तल का निर्माण होने के बाद, सड़क पर लगी बैरिकेडिंग को कम कर दिया जाएगा। सड़क के नीचे स्टेशन का निर्माण कार्य चलता रहेगा और सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी सुचारू रूप से जारी रहेगी।

8 किलोमीटर लंबी बनेगी सुरंग
आगरा में ताजमहल से आरबीएस तक 7 अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाने हैं। इन सात स्टेशनों के लिए करीब 8 किलोमीटर लंबी सुरंग खोदी जाएगी। सबसे पहले प्रॉयरिटी कॉरिडोर पर चल रहे तीन भूमिगत स्टेशनों ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद के लिए काम होगा। इसके बाद चार अन्य स्टेशन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज भी अंडरग्राउंड है। ऐसे में ताजमहल से लेकर पहले जामा मस्जिद तक सुरंग बनाई जाएगी और फिर यहां से पुराने शहर हींग की मंडी होते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी होते हुए आरबीएस तक मेट्रो की सुरंग बनेगी।

ये हैं 7 अंडरग्राउंड स्टेशन
ताजमहल
आगरा फोर्ट
जामा मस्जिद
एसएन मेडिकल कॉलेज
आगरा कॉलेज
राजा की मंडी
आरबीएस कॉलेज

Image

गौरतलब है कि ताजनगरी में 29.4 किमी लंबे दो कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बनना है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच 14 किमी लंबे पहले कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण होगा। जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. इस कॉरिडोर के लिए पीएसी परिसर में डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 14 ऐलीवेटेड स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार क्षेत्र में डिपो का निर्माण किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Enthusiasm abounds at the first promo run for the Agra Taj Half Marathon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा ताज हाफ मैराथन की पहली प्रोमो रन में उमड़ा उत्साह, 1500...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

error: Content is protected !!