आगरालीक्स…Agra News : आगरा के रवींद्र जिसे पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट नेहा को गोपनीय जानकारी लीक करने पर अरेस्ट किया है वह रील बनाता था, पत्नी बोली हनी ट्रैप में फंसाया। ( Agra News : UP ATS arrest Ravindra, Wife says my husband honey trapped#Agra)
यूपी एटीएस कीआगरा यूनिट ने आर्डिनेंस फैक्ट्री हजरतपुर, फिरोजाबाद में चार्जमैन के पद पर कार्यरत आगरा के सदर क्षेत्र के बुंदू कटरा के रहने वाले 45 साल के रविंद्र कुमार को अरेस्ट किया गया। यहां वह 509 आर्मी वर्कशॉप के पास मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसके पिता की 2024 में मौत हो चुकी है। रविंद्र कुमार 2006 से आर्डनेंस फैक्ट्री में कार्यरत है। 2009 में उसने चार्जमैन के पद पर आर्डनेंस फैक्ट्री हजरतपुर, फिरोजाबाद में ज्वाइन किया। वह सुबह आठ बजे घर से निकलता था और रात 10 बजे लौटता था। इंस्टाग्राम पर पुराने गानों पर रील बनाता था। बूंदू कटरा स्थित आवास पर पहुंचे मीडियाकर्मियों से उनकी पत्नी ने कहा कि पुलिस वाले आए थे और मोबाइल चेक करने की बात कहकर साथ ले गए। मीडिया से पति को पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को गोपनीय जानकारी लीक करने की जानकारी हुई, उन्हें हनी ट्रैप में फंसाया गया वे इस तरह के नहीं हैं।
2024 में फेसबुक से हुई दोस्ती
जुलाई 2024 में फेसबुक से नेहा से दोस्ती, आर्डिनेंस फैक्ट्री की गोपनीय जानकारी भेजी
एटीएस की पूछताछ में सामने आया है कि जून जुलाई 2024 में फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान नेहा शर्मा जो कि पाकिस्तानी एजेंट और हैंडलर है उससे हुई। वह उससे अक्सर व्हाटसएप चैटिंग करता था आडियो कॉल और वीडियो कॉल करता था। प्यार मोहब्बत की बातें करता था और मालामाल होने के लालच में अपनी आर्डनेंस फैक्ट्री की गोपनीय जानकारी भेजता था। एटीएस को उसके मोबाइल से एजेंट को भेजे गए गोपनीय दस्तावेज भी मिले हैं। उसके खिलाफा थाना एटीएस लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया है।