आगरालीक्स ….आगरा में कारोबारी से रिश्वत मांगने के आरोप में आवास विकास परिषद के एक्सईएन, एई और सुपरवाइजर निलंबित।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैंडीक्राफ्ट कारोबारी ने आवास विकास कॉलोनी स्थित एंथम में 1700 वर्ग गज जमीन खरीदी थी, यहां उन्होंने निर्माण कार्य कराया। निर्माण कार्य समापन पर पहुंच गया तो अधिशासी अभियंता ने सहायक अभियंता यानी एई और सुपरवाइजर को भेजकर जांच कराई। नक्शा के विपरीत निर्माण होने की रिपोर्ट दी गई। कारोबारी ने शमन के लिए आवेदन कर दिया। ( UP Housing Development Council Agra, Ex En, AE & Supervisor)
नौ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप
हैंडीक्राफ्ट कारोबारी ने शिकायत में आरोप लगाए हैं कि एई और सुपरवाइजर नौ लाख रुपये की रिश्वत मांगी, एक जून की दोपहर में सहायक अभियंता और सुपरवाइजर एंथम सोसाइटी पहुंचे और कारोबारी को बुलाया। आरोप है कि पैसे न देने पर गाली गलौज की, स्थानीय लोगों के आने पर वे चले गए।
वीडियो और आडियो के सुबूत के साथ आवास आयुक्त से की शिकायत
इस मामले में कारोबारी ने सीसीटीवी वीडियो, आडियो और वीडियो के सुबूत के साथ ही रिश्वत मांगने की फोन की रिकॉडिंग के आधार पर आवास आयुक्त लखनऊ डॉ. बलकार सिंह से शिकायत की। आवास आयुक्त ने संयुक्त आवास आयुक्त अजय नारायण को जांच सौंपी। अधीक्षण अभियंता अतुल सिंह की निगरानी में टीम ने जांच कर आवास आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी।
तीन निलंबित
इस मामले में आवास आयुक्त ने अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाहा, सहायक अभियंता निसार अहमद और सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश को निलंबित कर दिया है।