आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज और कल पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में 47 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। एमजी रोड पर जाम में फंस सकते हैं, अभ्यर्थियों के लिए 222 बसें चलाई गई हैं। ( Agra News: UP Police SI Bharti Exam 2026 at 28 center in Agra )
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आगरा में आज यानी 14 मार्च और 15 मार्च को 28 केंद्रों पर पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 03:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी। इसके लिए 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 15 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 20 आरक्षित स्टेटिक मजिस्ट्रेटों बनाए गए हैं।
2 घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, चलती रहेंगे सिटी बसें
पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एमजी रोड, यमुना किनारा रोड, सिकंदरा बोदला रोड सहित अन्य स्थानों पर बनाए गए केंद्रों पर प्रवेश मिलेगा। साथ ही अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई समस्या न आए इसके लिए सिटी बसें भी चलती रहेंगी।