आगरालीक्स ….आगरा में पांच घंटे स्वास्थ्य विभाग, एसटीएफ और पुलिस को आशा और दलाल घुमाते रहे, भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए 20 हजार रुपये ले लिए,भागने लगे तो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबोचा।
आगरा में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए स्टिंग आपरेशन किया। फतेहाबाद क्षेत्र की आशा अनीता से 20 हजार रुपये में अल्ट्रासाउंड में भ्रूण के बेटा और बेटी होने की बताने के लिए बात तय हुई। टीम भी सक्रिय हो गई, आशा ने रामबाग चौराहे पर बुलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गर्भवती 20 हजार रुपये लेकर पहुंची। दोपहर दो बजे आशा अनीता और दलाल वीरेंद्र उर्फ वीरू निवासी टूंडला ने डमी से 20 हजार रुपये ले लिए।

पांच घंटे तक घुमाया
आशा और दलाल वीरू डमी को पांच घंटे तक कई अल्ट्रासाउंड सेंटर पर घुमाता रहा, इसके बाद रियल डायग्नोस्टिक सेंटर, ट्रांस यमुना कालोनी पर लेकर पहुंचे। यहां वह आशा और डमी को छोड़कर बाइक से भागने लगा, पुलिस ने उसे दबोच लिया,उसके पास से 17 हजार रुपये मिले हैं।
अल्ट्रासाउंड मशीन सील
जांच में रियल डायग्नोस्टिक सेंटर को क्लीन चिट दे दी गई लेकिन दस्तावेज पूरे न होने पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी है।