आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में लगा UPRSA समर यूथ ट्रेनिंग कैंप 2025. “एग्रोइकोलॉजी कम प्रिसीजन फार्मिंग” की जानकारी के साथ-साथ आत्मविकास, अनुशासन एवं सत्संग मूल्यों की शिक्षा
आगरा स्थित UPRSA की एलोरा, अदन बाग एवं आगरा सिटी ब्राँच सहित पूरे UPRSA की आठ ब्रांचेस में हाइब्रिड मोड के माध्यम से समर यूथ ट्रेनिंग कैंप 2025 का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह 21 दिवसीय शिविर "एग्रोइकोलॉजी कम प्रिसीजन फार्मिंग" की जानकारी के साथ-साथ आत्मविकास, अनुशासन एवं सत्संग मूल्यों की शिक्षा से परिपूर्ण रहा। शिविर में लगभग 128 छात्रों के साथ-साथ सैकड़ों सत्संगी भाई-बहनों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।रा धा /धः स्व आ मी मत के वर्तमान परम पूज्य गुरु महाराज प्रो. प्रेम सरन सतसंगी साहब की अपार दया और मेहर से संचालित इस शिविर का आज उल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ समापन समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष की विशेष उपलब्धि यह रही कि पूरे शिविर का संचालन नोएडा ब्राँच द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिससे UPRSA की सभी ब्रांचेस तकनीकी रूप से आपस में जुड़ी रहीं और हाइब्रिड मोड में सभी गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
आज समापन समारोह के अवसर पर आगरा स्थित एलोरा ब्राँच में रा धा /धः स्व आ मी सतसंग सभा के अध्यक्ष श्री गुर सरूप सूद (भूतपूर्व I.A.S) एवं प्रेमी बहन नमिता सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष गुर सरूप सूद साहब ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित सभी सत्संगी भाई-बहनों, बच्चों एवं छात्र-छात्राओं को अपने प्रेरणादायक विचारों से संबोधित किया एवं सभी पार्टिसिपेंट्स को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार और वॉलिंटियरों को रूमाल डिस्ट्रीब्यूट किया
एलोरा ब्राँच में अन्य सतसंगी भी शामिल रहेप्रेमिन बहन गुरु प्यारी प्रकाश, अगम प्रकाश, राजीव कपूर, जी एस सैनी, आर पी चावला, प्रभात कुमार, क्षमा दुआ, पोमिल सत्संगी, प्रीती सक्सेना, हेमा भाटिया, माला श्रीवास्तव , एस पी भनोट, देश रतन, गायत्री देवी, अलख प्रकाश, अभिषेक जौहरी, संदीप दुवे, अर्चना पारया, दीपा गुप्ता, प्रेम कुमारी वर्मा, पुष्पा गुप्ता, डोली धीर, सुप्रिया, प्राची त्रिपाठी, मुकुल सिन्हा। बच्चों ने अथक परिश्रम करके विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया