Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra News: US Vice President will get a grand welcome in Agra on 23rd April…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: US Vice President will get a grand welcome in Agra on 23rd April…#agranews

394

आगरालीक्स…आगरा में यूएस वाइस प्रेसिडेंट का होगा ग्रैंड वेलकम. सीएम योगी करेंगे अगवानी तो स्कूली बच्चों से लेकर सांस्कृतिक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति…ताजमहल सहित पूरे रूट पर अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था…

यूएस वाइस प्रेसिडेंट जेम्स डेविड वेंस 23 अप्रैल को आगरा दौरे पर आएंगे. वे अपने परिवार के साथ जयपुर से आगरा पहुंचेंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे. वीवीआईपी दौरे को लेकर आगरा का प्रशासनिक अमला भी तैयारियों में जुट गया है. खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक की सुरक्षा सख्त होगी. वहीं यूएस वाइस प्रेसिडेंट का ग्रैंड वेलकम भी किया जाएगा.

रविवार को बैठक में मंडलायुक्त ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति से संबंधित तैयारियों संबंधी हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि संभावित रूट का निर्धारण कर लिया गया है. मार्ग अनुरक्षण, सौंदर्यीकरण, का कार्य प्रगति पर है. उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए रूट पर भारतीय सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों तथा स्थानीय बृज लोक संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य, संगीत, ड्रम वादन आदि के कार्यक्रम सांस्कृतिक कलाकारों,स्कूल ग्रुप तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, अमेरिका तथा भारत के फ्लैग प्रदर्शित किए जाएंगे.

सीएम योगी करेंगे अगवानी
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी एयरपोर्ट पर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ अमेरिका का स्वागत करेंगे. मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर सुरक्षा, संभावित रूट, सौंदर्यीकरण आदि के कार्य नोडल अधिकारी नामित कर ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए.

जयपुर से पहुंचेंगे आगरा
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ 23 अप्रैल को सुबह साढ़े 9 बजे जयपुर से आगरा आएंगे. इनकी सुरक्षा व्यवस्था के चलते आगमन से दो से ढाई घंटा पहले ताजमहल को आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा. इसके अलावा ताजमहल में मौजूद पर्यटकों को ताज परिसर से बाहर किया जाएगा और टिकट बिक्री भी रोक दी जाएगी. उपराष्ट्रपति करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहेंगे. भ्रमण के बाद उपराष्ट्रपति होटल के लिए रवाना होंगे, तब जाकर ताज को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा. उप राष्ट्रपति यहां से नई दिल्ली रवाना होंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

error: Content is protected !!