Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Vaccination facility available on sunday#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Vaccination facility available on sunday#Agra

314

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में रविवार को भी बच्चों के टीके लगाए जा रहे हैं पांच साल में सात बार नियमित टीके लगवाएं। ( Agra News : Vaccination facility available on sunday#Agra )
ग्यारह प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों का पाँच साल में 7 बार नियमित टीकाकरण जरूरी है l नियमित टीकाकरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण टीके सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर उपलब्ध है। गुणवत्ता से युक्त इन टीकों को छुट्टी के दिन (रविवार) भी लगया जा रहा है यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव का ।


रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल को 30 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सुविधा उपलब्ध है। इस वित्तीय वर्ष अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक जनपद में कुल 90.1 प्रतिशत बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह देखने में आ रहा था, कार्य दिवसों में विभिन्न कार्यालयों, संस्थाओं आदि में कार्य करने वाले लोग समय से अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करा पा रहे थे, ऐसे में सभी लोगों के बच्चे प्रतिरक्षित हो सके इसके लिए रविवार के दिन भी टीकाकारण की सुविधा उपलब्ध हैं ।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की वह अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करें और नजदीकी सत्र स्थल पर आकर अपने बच्चों का टीकाकरण कराएं साथ ही अपने आसपास के लोगों रिश्तेदारों को गर्भवती और बच्चों का समय से टीकाकरण करने के लिए प्रेरित करें जिससे बच्चे ग्यारह जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रहे l
नियमित टीकाकरण के लाभ-

  • बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव
  • गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए तैयारी
  • समाज में बीमारियों को फैलने से रोकथाम
  • टीकाकरण के लिए हमारी जिम्मेदारी:
  • गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें
  • टीकाकरण केंद्रों पर जाने में मदद करें
  • समाज में टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएं
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

error: Content is protected !!