आगरालीक्स ….आगरा में सर्दी में सब्जियों के रेट सुनकर महसूस हो रही गर्मी, मटर 180 तो टमाटर 80 रुपये के पार, जानें क्यों बढ़े रेट। (Agra News: Vegetable rate hike in Winter in Agra#Agra )
बेमौसम बारिश के बाद शादी सहालग शुरू होने से सबसे ज्यादा महंगाई का असर सब्जियों पर दिखाई दे रहा है। सब्जियों के रेट में पिछले 15 दिन में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। टमाटर के रेट 30 से 40 रुपये प्रतिकिलोग्राम थे ये बढ़कर अब 80 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक पहुंच गए हैं। मटर 180 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक है। आलू 30 से 35 रुपये किलोग्राम है। इसके साथ ही अधिकांश सब्जियों के रेट 50 रुपये प्रतिकिलोग्राम से अधिक हैं।
थोक से खुदरा सब्जी बाजार में 30 से 40 प्रतिशत का अंतर
सब्जी की थोक सिकंदरा मंडी सहित अन्य मंडियों में सब्जी के रेट खुदरा के रेट से 30 से 40 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक कम हैं। शहर में भी हर क्षेत्र में अलग अलग रेट हैं, सबसे ज्यादा रेट पॉश कॉलोनी खंदारी, बाग फरजाना, कमला नगर, दयालबाग सहित अन्य कॉलोनियों में हैं।