Sunday , 28 June 2026
Home आगरा Agra News : Vertical Parking proposed in Sanjay Place, Agra #agra
आगराबिगलीक्स

Agra News : Vertical Parking proposed in Sanjay Place, Agra #agra

160

आगरालीक्स ….आगरा में संजय प्लेस में वर्टिकल पार्किंग बनेगी, 300 से 500 वाहन खड़े हो सकेंगे। साढ़े चार करोड़ से बनने वाली पार्किंग के लिए टेंडर हुए जारी।

आगरा में पार्किंग की समस्या है, सबसे ज्यादा समस्या संजय प्लेस में होती है। वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं है। संजय प्लेस में नगर निगम की पार्किंग है लेकिन इसे लेकर संजय प्लेस बाजार एसोसिएशन के साथ विवाद है। ऐसे में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्टिकल पार्किंग बनाने की तैयारी चल रही है।


4.50 करोड़ से बनेगी वर्टिकल पार्किंग
आगरा के संजय प्लेस में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा वर्टिकल पार्किंग बनेगी, 4.50 करोड़ से वर्टिकल पार्किंग बनाने के लिए टेंडर हो गए हैं। नगर ​आयुक्त निखिल टी फुंडे का मीडिया से कहना है कि वर्टिकल पार्किंग का टेंडर जारी हो गया है।
ये होती है वर्टिकल पार्किंग
कम समय में ज्यादा वाहनों को पार्क करने के लिए इस तरह की पार्किंग बनाई जाती है। इसमें लोहे के स्ट्रक्चर को खड़ा किया जाता है, पांच से सात मंज़िल होती है, इसमें वाहन खड़े किए जाते हैं। स्ट्रक्चर के बाहर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म बनाया जाता है, इस प्लेटफार्म से वाहन पार्क किए जाते हैं। संजय प्लेस में बनने जा रही पार्किंग में 300 से 500 वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Taj Mahal News: Scorpion sting 13 year old in Taj Mahal

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में ताजमहल में बच्चे ने शू कवर पहना, बिच्छू...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Cancer Surgeon loses Rs 75000 in alleged cyber fraud

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ कैंसर सर्जन से ठगी, कैंसर की जांच...

आगरा

Obituaries of Agra on 28th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra ADA News: Two coaching & two Library seal

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लखनऊ आग हादसे के बाद एडीए ने...

error: Content is protected !!