आगरालीक्स…आगरा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले—राष्ट्रवाद हमारा धर्म, जो हमारे ऊपर हाथ डालेगा उसे नष्ट कर देंगे…
आगरा के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस समाज को मैं नमन करता हूं. सबसे पहले धूप में खड़े भाई बहनों के लिए विशेष नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि सीएम योगी बड़े दूरदर्शी हैं. आज का दिन मेरे लिए भावना से भरा हुआ है.मैं अपने आप को धन्य मानता हूं.
राष्ट्रवाद हमारा धर्म, जो हाथ डालेगा उसे नष्ट कर देंगे
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज कानून का राज है. बिना कानून के राज के विकास संभव नहीं है. मैं भारतीय सेना का अभिनंदन करता हूं. हमारी सेना ने पराक्रम दिखाया. हमारी सेना ने दुश्मन को लोहे के चने चबाए वह बताा है कि अब भारत बदल रहा है. जो हम पर हाथ डालेगा उसे पूरी तरह से नष्ट कर देंगे. यही सीख लोकमाता की थी. हम भारतीय हैं. भारतीयता हमारी पहचान है. राष्ट्रवाद हमारा धर्म है. राष्ट्र सर्वोपरि है. इसके लिए जो भी करना है कम है. मैं किसान परिवार से आता हूं. अहिल्याबाई होल्कर किसान परिवार से थीं. न्यायप्रिय थीं. उन्होंने जो मापंदड रखे वो सराहनीय हैं.
नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए अहिलयाबाई होल्कर ने बहुत उच्च मापदंड रखे. उन्होंने अपनी सेनाओं में महिलाओं की टुकड़ी बनाई. आज के भारत में भी नारी सशक्तिकरण की गूंज है. अब तो नारी का संसद और विधानसभाओं में भी आरक्षण है. किसानों के लिए लोकमाता ने बहुत किया. किसान मेरे दिल में हूं मेरे दिमाग में हैं. किसान विकास में क्या योगदान कर सकता है ये सभी जानते हैं. आप सभी किसान परिवार के सदस्य हैं. इसीलिए कहता हूं कि विकसित भारत होका निश्चित होगा क्योंकि ये आपने ठाना है, किसान ने ठाना है. मैं गौरव महसूस करता हूं. भारत की वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर हमारे लिए प्रेरणामूर्ति है. उनको कोटि कोटि नमन करता हूं. महाकुंभ का आयोजन का संदेश पूरी दुनिया में गया. जबर्दस्त आयोजन था.