Sunday , 8 February 2026
Home बिगलीक्स Agra News Video : Agra-Ahemdabad Flight Timing, 66 passengers travel to Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News Video : Agra-Ahemdabad Flight Timing, 66 passengers travel to Agra#Agra

आगरालीक्स ..Agra News ..(वीडियो).. आगरा से अहमादाबाद के लिए पहले दिन की फ्लाइट में 85 प्रतिशत सीटें फुल रही हैं। सप्ताह में छह दिन चलेगी फ्लाइट, अब चार शहरों के लिए फ्लाइट, जानें ( Agra News Video : Agra-Ahemdabad Flight Timing, 66 passengers travel to Agra#Agra)
आगरा से अहमदाबाद के लिए मंगलवार को फ्लाइट शुरू हो गई। आगरा से अहमादाबाद के लिए ​78 सीटर विमान उड़ा, पहले दिन सुबह 11.35 बजे अहमादाबद से आगरा के लिए उड़ान भरी, अहमदाबाद से 66 यात्रियों ने आगरा तक यात्रा की। दो घंटे की उड़ान के बाद दोपहर 1.35 बजे विमान खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचा।


आगरा से अहमदाबाद के लिए 54 यात्रियों ने की यात्रा
आगरा से दोपहर 1.55 बजे विमान ने उड़ान भरी, आगरा से 54 यात्री विमान में सवार हुए। आगरा से शाम चार बजे विमान अहमदाबाद पहुंचा। पहले दिन 120 यात्रियों ने आगरा से अहमदाबाद के बीच यात्रा की।
सप्ताह में छह दिन भरेगा उड़ान
आगरा से अहमदाबाद के बीच सप्ताह में छह दिन विमान उड़ान भरेगा। बुधवार को विमान उड़ान नहीं भरेगा। आगरा से अहमदाबाद के लिए सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को विमान उड़ान भरेगा।


इन चार शहरों के लिए फ्लाइट
आगरा हैदराबाद
आगरा बैंगलुरू
आगरा मुंबई
आगरा अहमदाबाद

आगरा-बेंगलुरु उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होती है।
आगरा-मुंबई उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होती है।
ये है आगरा से हैदराबाद फ्लाइट का शिडयूल
हैदराबाद से आगरा के लिए उड़ान भरेगी 1.55 बजे
हैदराबाद से आगरा पहुंचेगी 4.05 बजे
आगरा से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी 4.40 बजे
हैदराबाद पहुंचेगी 6.40 बजे

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Man falls in pothole in Islam Nagar Agra, injured

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में केबल डालने के लिए खोद कर छोड़े गए...

बिगलीक्स

Agra News: Man caught with girlfriend in room in Agra

आगरालीक्स:…Agra News: …आगरा में वेलेंटाइन वीक में रात में युवक अपनी प्रेमिका...

बिगलीक्स

Agra News: Admission for session 2026-27 in Bachpan Play School & Academic heights Public school Agra

आगरालीक्स…Agra News: अपने बच्चों के अनुशासन, संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के...

बिगलीक्स

Agra News: Winds continue in Agra

आगरालीक्स ,,,Agra News: आगरा में सुबह से तेज हवा चल रही है,...

error: Content is protected !!