आगरालीक्स….Agra News : आगरा में डंपर बाइक और युवक को घसीटते हुए पांच किलोमीटर तक दौड़ता रहा, चिंगारी निकलती रहीं, हादसे में जीजा साले सहित तीन की मौत् हो गई। ( Agra News Video : Bike & Farmer stuck in Truck, Three died)
फिरोजाबाद निवासी शिवकुमार की बहन का लगुन सगाई का कार्यक्रम भदरौली बाह के गांव टयूबवेल पुरा में था। शिवकुमार उनके साथ उनके जीजा भोगपुरा निबोहरा निवासी माखन सिंह और उनका दोस्त किताब सिंह बाइक थे अन्य लोग गाड़ी और अन्य वाहनों से जा रहे थे। गुरुवार रात 10 बजे, आगरा बाह मार्ग पर अरनोटा के पासा सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक डंपर के नीचे फंस गई, बाइक पर शिव कुमार थे, डंपर बाइक और शिव कुमार को घसीटते हुए पांच किलोमीटर तक ले गया।
बाइक से चिंगरानी निकलती रही, तीनों की मौत
डंपर के नीचे बाइक फंसी थी और डंपर चालक ने स्पीड तेज कर दी, बाइक के साथ शिवकुमार भी डंपर के नीचे फंसे थे। करीब पांच किलोमीटर तक डंपर दौड़ता रहा और बाइक से चिंगारी निकलती रही, शिव कुमार का शव क्षत विक्षत हो गया। हादसे में शिव कुमार उनके जीजा माखन सिंह और दोस्त किताब सिंह की मौत हो गई।