आगरालीक्स ..Video..आगरा में बेतरतीब दौड़ रहे ई रिक्शा नेएमजी रोड पर एसएन की महिला कर्मचारी की मौत। रेड लाइट जंब कर भागते ई रिक्शा को ट्रैफिक पुलिस कर्मी पकड़ने के लिए दौड़े और हादसा हो गया।
एसएन में सहायिका के पद पर कार्यरत 45 साल की गंगा देवी निवासी राधा नगर, सिकंदरा, सुबह घर से एसएन जाने के लिए निकली। वह सेंट जोंस कॉलेज पर सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान गलत दिशा से रेड लाइट जंप करते हुए ई रिक्शा आ गया, पीछे ट्रैफिक पुलिस कर्मी आ रहे थे, अनियंत्रित होकर ई रिक्शा गंगा देवी पर पलट गया।
एसएन में इलाज के दौरान मौत
गंगा देवी को गंभीर हालत में एसएन इमरजेंसी में भर्ती किया गया। उनके सिर सहित कई जगह पर चोट थी, इलाज के दौरान गंगा देवी की मौत हो गई। इससे परिजनों में आक्रोश है।
ई रिक्शा के पीछे भागा होमगार्ड, ई रिक्शा चालक भागा
एसपी ट्रैफिक अरुण चंद का कहना है कि ई रिक्शा ने सेंट जोंस कॉलेज पर रेड लाइट जंप कर दी थी, उसे पकड़ने के लिए होमगार्ड गया उससे पहले ही ई रिक्शा पलट गया, महिला को एसएन में भर्ती कराया गया। ई रिक्शा पलटने के बाद चालक भाग गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।