Monday , 16 February 2026
Home बिगलीक्स Agra News Video : Fire break out in DD Suites Roof top Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News Video : Fire break out in DD Suites Roof top Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के रूफटॉप रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लोग बचने के लिए सीढ़ियों से नीचे भागे।
आगरा के कमला नगर हाईवे बाईपास पर डीडी सुइट होटल एंड रेस्टोरेंट है, इसमें रूफ टॉप भी संचालित है। शनिवार रात को रूफटॉप में कार्यक्रम चल रहा था, इसी दौरान आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई। आग की लपटें तेज होने पर लोग सीढ़ियों से नीचे भागे और होटल से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई।


दहशत में आए लोग, लगी भीड़
आग की लपटें इतनी तेज थी कि हाईवे पर काफी दूर से दिखाई दे रहीं थी, होटल के आस पास की बिल्डिंगों से भी लोग बाहर निकल आए। लोागें की भीड़ जुट गई। रूफटॉप में आग की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम भी पहुंच गई।
एक घंटे में आग पर पाया काबू
आग की लपटें तेज होने से लोग दहशत में आ गए, हाईवे पर भी कुछ देर के लिए जाम जैसे हालात हो गए। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी पता किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच मे कमला नगर के एसओ निशामक त्यागी के अनुसार, आग शॉट सर्किट से लगने की आशंका है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Rain forecast on tomorrow in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार।आगरा में...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 16th February 2026

आगरालीक्स …Agra News: 16 फरवरी का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ दिल्ली में एआई...

बिगलीक्स

Agra Local News: Two children tragically died in a car accident in Hathras….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर के परिवार की कार का भीषण एक्सीडेंट, दो बच्चों...

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra police arrested six thieves of an interstate gang…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़े 6 चोर..एक दिन पहले ही दिल्ली में ज्वैलरी...

error: Content is protected !!