आगरालीक्स …Agra News : आगरा में सुभाष बाजार, बिजलीघर पर चार दुकानें नाले में समाईं, नाले पर लेंटर डालकर चल रही थी कपड़ों की दुकान। कोई हताहत नहीं। वीडियो देखें ( Agra News Video : Four shops collapse in drain#Agra )
आगरा के बिजलीघर सुभाष बाजार पर नाले पर लेंटर डालकर कपड़े की दुकान संचालित हो रहीं थी, लेंटर कमजोर होने के कारण बुधवार सुबह दुकानें नाले में जा समाई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, सुबह के समय हादसा हुआ उस समय दुकान बंद थीं।
पुलिस जांच में जुटी
दुकानों के नाले में समा जाने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच की जा रही है।