आगरालीक्स…Agra News : आगरा में हजारों रुपये खर्च कर कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे छात्रों को नशे की लत लगवाने वाले अरेस्ट, एक का नाम सेक्सी। ( Agra News video: Gang arrested for supply Ganja to student in Agra#Agra )
आगरा पुलिस ने छात्रों को नशे के लिए गांजा बेचने वाले गिरोह को पकड़ा है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के अनुसार, पोइसा घाट, दयालबाग से गांजा की बिक्री करने वाले चंद्रपाल और गजेंद्र उर्फ सेक्सी को अरेस्ट किया है। इनके पास से करीब पांच लाख की कीमत का गांजा, एक कार और मोबाइल जब्त किया गया है।
छात्रों को जाल में फंसाता था गिरोह
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोचिंग हैं, इन कोचिंग में आगरा के साथ ही आस पास के जिलों के छात्र पढ़ते हैं। देर रात तक पढ़ाई करने के लिए गिरोह के सदस्य छात्रों को गांजे से नशा करने की लत लगवाते थे इसके बाद उन्हें मनमाने रेट पर गांजा बेचते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गांजा बाहर से आथा था इनके द्वारा सिकंदरा क्षेत्र से गांजा खरीदा गया था इसे छात्रों को बेचकर मुनाफा कमाते थे।
नशे की लत से छात्रों की जिंदगी हो रही बर्बाद
अपने घर से प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी के लिए तैयारी करने आ रहे छात्रों को नशे की लत लग रही है। इससे उनकी जिंदगी बर्बाद हो रही है, पढ़ाई सही तरह से नहीं कर पाते हैं और नशे की लत के कारण किसी अन्य काम में भी मन नहीं लगता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार और एसीपी विनायक भोंसले के निर्देशन में की गई कार्यवाही में थाना न्यू आगरा प्रभारी राजीव त्यागी, एसआई अजय कुमार, एसआई सुमित देशवाल, एसआई राहुल ढाका, एसआई रमन सिंह आदि शामिल रहे।